पूर्व प्रधान ने एनसीएल अधिकारियों पर जाति सूचक गाली देने का लगाया आरोप

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र जमशिला पूर्व ग्राम प्रधान रविन्द्र पंचू ने एनसीएल के अधिकारी पे लगाया जातिसूचक शब्द देकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप।जमशिला पूर्व ग्राम प्रधान रविन्द्र पंचू ने शक्तिनगर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रार्थी कोविड 19 को देखते हुये अपने ग्राम सभा मे सीएसआर के तहत गरीबो के लिये आरओ प्लांट लगाने सहित कीटनाशक दवा का छिड़काव किये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र रिसीविंग कराने गया था।रविंदर उर्फ पंचू ने बताया कि इसके बाद उक्त अधिकारी क्रोधित हो गया और मुझे जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये कहा कि तुम्हारे गाव के गरीबो को कुछ नहीं मिलेगा।वही उक्त अधिकारी से फोन कर उक्त मामले मे उनका पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो उक्त अधिकारी का फोन नही उठा।भुक्तभोगी ने शक्तिनगर थानाध्यक्ष से उक्त मामले की जाच कर आरोपी के खिलाफ कारवाइ करने की मांग की है।शक्तिनगर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधान रविंद्र उर्फ पंचू ने थाने मे तहरीर दिया है पूरे मामले की जाच कर रहा हू।जाच करने के बाद उक्त मामले मे विधिक कारवाइ की जायेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment