कागजात के अभाव में वन रेंजर ने एक गिट्टी लदी हाइवा किया सीज

---Advertisement---

जूही खान,,

सोनभद्र, पिपरी  कागजात के अभाव में वन रेंजर ने एक गिट्टी लदी हाइवा किया सीज

पिपरी वन रेंज क्षेत्र के खाड़पाथर गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह कागजात के अभाव में वन रेंजर ने एक गिट्टी लदी हाइवा सीज कर दी। पिपरी रेंजर वी के पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह गश्त पर निकले थे तो खाड़पाथर गांव के समीप वाहनों की चेकिंग करने लगे, इस दौरान चोपन की ओर से आ रही एक हाईवा लदी गिट्टी की जांच की गई तो हाईवा का चालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाया जिसकी वजह से हाइवा को रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया गया है। वन विभाग की टीम में रेंजर के साथ फूलचंद यादव, सोमारू, रामप्रवेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment