हाथरस की बेटी के लिये गांधी शास्त्री की तस्वीर लेकर मांगा न्याय।

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह 

सोनभद्र,,अनपरा,,

हाथरस की बेटी के लिये गांधी शास्त्री की तस्वीर लेकर मांगा न्याय।

:- आज औडी के नेहरु चौक पर हाथरस की दलित बेटी के लिये पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पचास से ज्यादा नौजवानो ने गांधी-शास्त्री की तस्वीर को लेकर न्याय देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नौजवानों ने सेंगर चिन्मयानंद वाली यह सरकार नही चलेगी अबकी बार जैसे सरकार विरोधी नारे भी लगाए व अपना विरोध जताया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पंकज मिश्रा ने कहा कि यह सरकार महिलाओ को सुरक्षा उपलब्ध कराने में असफल रही है ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल गुड्डु उपाध्याय, सद्दाम हुसैन, राजु भारती, दयासागर दुबे, जनमेजय पनिका, ओम प्रकाश द्विवेदी, ज्योति प्रकाश दुबे, मेहताब कुरैशी, विजय ठाकुर, रीता पाण्डेय आदि ने कहा कि सरकार हाथरस मामले की जांच सीबीआई से कराए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। इस दरम्यान अंकुश दुबे, सतीश भारती, राहुल भारती, राजेश ठाकुर, लवकुश कुमार, नागेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, रोहित कुमार आदि मौजुद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment