करंट लगने से युवक की मौत

By:

On: Saturday, June 13, 2020 5:33 AM

---Advertisement---

करंट लगने से युवक की मौत

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल            चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपन वीडियो बैरियर के पास प्राथमिक विद्यालय के समीप रह रहे एनुअल अहमद उम्र 40 वर्ष की करंट की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक लंबे वक्त से गोवा में सिलाई का काम करता था लॉकडाउन के बाद युवक को घर वापस आना पड़ा वहीं प्रधानमंत्री आवास मिलने के बाद वह अपने आवास का काम करा रहा था तभी अचानक घर में आए केबल की तार के संपर्क में आ जाने के कारण युवक को करंट का जोरदार झटका लगा घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया मौके पर मौजूद लोग युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment