रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत रन टोला में निवास करने वाले कुछ लोगों ने अपना दल (यश) का दामन थाम लिया ।
पार्टी में शामिल कराने के उपरांत अपना दल (यश) के नेत्री प्रीति सिंह ने बताया कि रनटोला के रहने वाले आदिवासी समाज के बाबई राम खरवार पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल के संघर्षों के साथी रहें है । उनके द्वारा यह भी बताया कि इतने साल बीतने के बाद भी उन्होंने किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया और स्वर्गीय सोनेलाल पटेल के आदर्शों पर चलते रहें ऐसे व्यक्ति बाबईराम खरवार , निर्मल सिंह , तेजबली खरवार , छोटेलाल हरिजन ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल की छवि देखते हुए जो दबे कुचले पिछड़े वर्ग की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती है और पिता के आदर्शों पर चलती है प्रभावित होकर अपना दल यस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सक्रिय सदस्य बने ।

