पिपरी/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र अंतर्गत पिपरी में स्थित रिहंद बांध का जलस्तर सोमवार 4 अगस्त को बढ़ने के कारण सुबह 9 बजे एक फाटक गेट नंबर 7 को 16 फ़ीट खोला गया ।
इनफलो ज्यादा होने के कारण दोपहर लगभग 12 बजे 2 फाटक(16 फ़ीट) खोल दिया गया और शाम होते होते लगभग 6 :15 बजे 2 फाटक और खोल दिये गए और जैसे ही रात मध्यरात्रि की ओर बढ़ी 2 फाटक और खोल दिया गया यानी अब कुल 7 फाटक(फाटक संख्या 4,5, 6 ,7, 8 ,9,10 ) खोल दिये गए है । रिहंद जल विद्युत गृह के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने क्राइम जासूस बताया निरंतर इंफलो के दबाव के कारण 7 फाटक खोले गए है ।

