पिपरी/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र अंतर्गत पिपरी में स्थित रिहंद बांध का जलस्तर सोमवार 4 अगस्त को बढ़ने के कारण सुबह 9 बजे एक फाटक गेट नंबर 7 को 16 फ़ीट खोला गया ।
इनफलो ज्यादा होने के कारण दोपहर लगभग 12 बजे 2 फाटक(16 फ़ीट) खोल दिया गया और शाम होते होते लगभग 6 :15 बजे 2 फाटक और खोल दिये गए यानी कुल 5 फाटक(फाटक संख्या 5, 6 ,7, 8 ,9 ) खोल दिये गए है ।
रिहंद सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता श्री राजेश शर्मा ने क्राइम जासूस बताया कि 5 फाटक के माध्यम से 47165 cusec पानी छोड़ा जा रहा है वही टरबाइन के माध्यम से 17670 cusec पानी छोड़ा यानी डिस्चार्ज किया जा रहा है यानी कुल फाटक व टरबाइन से मिलकर 64835 cusec पानी छोड़ा जा रहा है ।
रिहन्द बाँध के गेटों व टरबाइन से निस्तारित समस्त जल, ओबरा बाँध से होते हुए सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण रिहन्द बाँध के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की पूरी संभावना है। रिहंद बांध के अधिकारियों द्वारा डाउनस्ट्रीम में गाँव मे रहने वाले लोगों को लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है । इस पानी का असर अब पटना में भी देखनो को मिल सकता है ।

