पिपरी/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र अंतर्गत पिपरी में स्थित रिहंद बांध का जलस्तर रविवार सुबह 866.80 फीट पहुंच गया । यह अधिकतम छमता से मात्र 3.20 फीट दूर है।

रिहन्द बाँध के गेटों से निस्तारित समस्त जल, ओबरा बाँध से होते हुए सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण रिहन्द बाँध के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रिहंद बांध के अधिकारियों द्वारा डाउनस्ट्रीम में गाँव मे रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया ।
रिहंद डैम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि 2 दसक में जुलाई में पहली बार डैम का फाटक खुनने जा रहा है ।
पिछले चार दिनों में बांध में तेजी से पानी आया है। गुरुवार सुबह जहां बांध का जलस्तर 860.1 फीट था, वहीं रविवार सुबह यह 866.8 फीट पर पहुंच गया। तीन दिनों में ही बांध का जलस्तर 6.70 फीट बढ़ गया है। इसी गति से बढ़ता रहा कल बांध के फाटक खोलने की पूरी संभावना है ।

