पिपरी नगर पंचयात कार्यालय में बिजली विभाग का उपभोगताओं के समस्याओं के निस्तारण के लिए महा कैम्प।

By:

On: Wednesday, July 16, 2025 12:28 PM

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा जनपद सोनभद्र के विद्युत वितरण खण्ड पिपरी अंतर्गत पिपरी, रेणुकूट,मूर्धवा व खाड़पाथर में उपभोक्ताओं के मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर के तहत लगातार विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाया जा रहा है ।

                         जिसमें 17 जुलाई यानी कल जो कैम्प हनुमान सिंह कटरा पर लगना था उसे अब कैम्प नगर पंचायत कार्यालय पिपरी में आयोजन किया जाएगा , एस डी ओ पिपरी श्री धीरेंद्र प्रताप कौशल ने बताया कि इस कैम्प में 100 प्रतिशत शिकायतो का कैम्प स्थल पर 1912 में पंजीकरण कर पंजीकरण रसीद दिया जाएगा ।
मिली जानकारी के अनुसार इस कैम्प में वाराणसी से कुछ विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी हिस्सा लेने की संभावना है ।
इस कैम्प में मौके पर ही बिल संशोधन या अधिकतम 7 दिवस के अन्दर किया जाएगा ,कैम्प 10 बजे सुबह से 5 बजे शाम तक चलेगा ।
नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधित, विधा परिवर्तन, बिजली चोरी-राजस्व निर्धारण, बिल जमा कार्य आदि कार्य किया जाएगा ।
इस कैम्प में एस डी ओ पिपरी श्री धीरेंद्र प्रताप कौशल के साथ साथ जे ई श्री संदीप सिंह एवम अन्य कर्मचारी कैम्प में मौजूद रहेंगे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment