बस्ती/उत्तरप्रदेश।
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा दिनांक-14.07.2025 को थाना नगर का निरीक्षण किया गया ।
जहां निरीक्षण कै दौरान थाना कार्यालय, मेस, मालखाना, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु शासन-प्रशासन द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |

