गुरु पूर्णिमा पर भाजपा द्वारा गुरुजनों एवं शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह ।

By:

On: Thursday, July 10, 2025 1:06 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्रl

  जनपद सोनभद्र के रेनुकूट  में  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, रेणुकूट मंडल द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम मुर्धवा स्थित बाल हनुमान मंदिर प्रांगण, खाड़पाथर में बौद्ध मंदिर एवं ग्रीनलैंड स्कूल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि हम सभी के जीवन में गुरुओं का बहुत महत्व होता है हम उन्हीं से सीख कर आगे बढ़ते हैं इसलिए हमें उनका अवश्य सम्मान करना चाहिएl कार्यक्रम की गरिमा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चाँद प्रकाश जैन, उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी, मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह “छवि”,पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा, राज बाबू वर्मा, प्रदीप सिंह पिंटू, राजेश सिंह, गीता सिंह, माया गुप्ता, विष्णु गुप्ता, राकेश सिंह, दिलीप सिंह, प्रेम शंकर रावत, सविता सिंह की उपस्थिति से और भी बढ़ गई। समारोह के दौरान सभी गुरुजनों एवं शिक्षकों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रीनलैंड स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं में से रीमा सिंह, राजीव श्रीवास्तव एवं संध्या सिंह समेत अन्य सभी अध्यापकों को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बड़ी उपस्थिति रही, जिसने यह दर्शाया कि पार्टी संगठन में गुरुजनों के सम्मान का विशेष महत्व है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment