सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) के द्वारा 23 मई यानी परसो शाम 4 बजे ” हम है हिंदुस्तानी युवा -प्रबुद्ध जन सम्वाद” का आयोजन रॉबर्ट्सगंज के सवेरा होटल के प्रांगड़ में होगा । आप को बताते चले कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ,RSS की एक शाखा है जिसके संरक्षक डॉक्टर इंद्रेश कुमार(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य) जी है ।
इस आयोजिन होने वाले कार्यक्रम में डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी भी शामिल होने आ रहे है ।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक हाजी सलीम हुसैन ने बताया कि इस कार्यक्रम को आखरी रूप देने के लिए वाराणसी से चल कर आए क्षेत्र संयोजक मोहम्मद अहरुददीन के अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें ,मोहम्मद अजहरूद्दीन (क्षेत्रीय संयोजक), ओम प्रकाश पांडे ( क्षेत्रीय संयोजक ),यादवेंद्र दत्त द्विवेदी (जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा), मकसूद आलम ( क्षेत्रीय ससंयोजक) हाजी सलीम हुसैन(प्रांत संयोजक काशी क्षेत्र),वकील अहमद खान ( प्रांत सहसंयोजक काशी क्षेत्र),अल्ताफ कादरी (जिला संयोजक ),शाहेनूर हसन(जिला सहसंयोजक),मुस्तकीम खान (जिला सहसंयोजक) आदि लोग शामिल हुए ।

