अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह का स्थानान्तरण ललितपुर होने पर आयोजित किया गया विदाई समारोह ।

By:

On: Sunday, May 18, 2025 6:33 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र में आज दिनांक 18.05.2025 को जनपद सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के पद पर नियुक्त रहे कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क जनपद सोनभद्र में विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हे शुभकामनायें दी गयी ।

                                   समारोह में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान कालू सिंह द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गयी । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment