रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र अंतर्गत रेनुकूट के दर्जी मार्किट से होकर एक रास्ता पीछे नगर पंचायत रेनुकूट के वार्ड 7 ,वार्ड 4 व वार्ड 8 को जाता है यही एक मात्र रास्ता है जिससे इन तीनों वार्ड में निवास कर रहे 1000 से ज्यादा परिवार आते और जाते है एवम उनके बच्चे इसी दर्जी मार्किट के नुक्कड़ से अपने अपने स्कूल की बस पकड़ते हैं ।
दर्जी मार्किट के नुक्कड़ पर देशी शराब का ठीक खुलने जा रहा है ,जिससे आने जाने वाले लोगों व बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा , जिसको लेकर आज लोगो द्वारा विरोध दर्ज कराया गया ।
मौके पर पहुचे अबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रवि नंदन को वार्ड नंबर 8 व वार्ड नंबर 7 के सभासदों द्वारा लोगों के मौजूदगी में 100 से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर किया हुआ विरोध पत्र सौंपा गया , जिस पर इंपेक्टर द्वारा सभी को भरोसा दिलाया गया कि उनके द्वारा उच्य अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराया जाएगा तदुपरांत निर्णय लिया जाएगा ।
आपको बताते चले कि पहले भी एक बार इसी दर्जी मार्किट के नुक्कड़ पर देशी शराब की दूकान खुली थी जिसे कुछ दिनों के बाद विरोध होने पर वहाँ से हटवाया गया था । इस ठेके से लगभग 20 मीटर के अंदर एक शिव मंदिर भी है ।

