मंसूरिया बिल्डिंग में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन।

By:

On: Friday, March 28, 2025 4:27 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
मुस्लिम समाज का पावन महीना रमज़ान चल रहा है , लोगों द्वारा रोजेदारों को इफ्तार कराने व सवाब हासिल करने के दृष्टिगत अफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में रेनुकूट जामा मस्जिद के पूर्व चेयरमैन व मदरसा दारुलउलूम कादिरिया नूरिया बघाडू के सदर हाजी मोहम्मद हुसैन उर्फ फकीर अली के द्वारा उनके रेनुकूट निवास मंसूरिया बिल्डिंग पर पुर्व के भाँति इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया ।


इस इफ्तार पार्टी में अन्य धर्म के लोग भी सामिल हुए जिससे आपसी सौहार्द का संदेश निकल कर सामने आया । आप को बता दे कि यह इफ्तार पार्टी दारुलउलूम कादिरिया नूरिया बघाडू के संस्थापक नसीरेमिल्लत के मौजूदगी में हुआ।
इस इफ्तार पार्टी में शरीक हुए सभी लोगों ने मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं माँगी।

 

 इस इफ्तार पार्टी में

         हाफिज मौलाना मसूद रजा मिसबहि , मस्जिद कमिटी के पूर्व चेयरमैन हाजी पीर मोहम्मद , रेनुकूट नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन श्री अनिल सिंह ,पिपरी नगर पंचायत के चेयरमैन श्री दिग्विजय प्रताप सिंह ,हाफिज रियाजुद्दीन ,हाफिज कयामुद्दीन,हाफिज मुबारक ,वकील मसूरी , रेनुकूट जामा मस्जिद के चेयरमैन लियाकत अली खान,नौशाद मिया,समसुल हक अंसारी,ज़फरुल हसन ,इरफान,साहब अली, फिरोज अंसारी,सद्दाम अत्तारी, अनीश राईन के साथ साथ भारी संख्या में लोगों ने रोजा इफ्तार किया।

 

हाजी फकीर अली ने इफ्तार पर आए सभी लोगो का शुक्रिया अदा करते है ऐसे इफ्तार को हिन्दू मुस्लिम की एकता के लिए मजबूत कड़ी बताया।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment