कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर खनिज का परिवहन करने वाले ट्रक चालक को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By:

On: Monday, January 6, 2025 11:37 AM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।

हाजी सलीम हुसैन, उपसम्पादक”क्राइम जासूस”)

उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र में 05.02.2025 को समय 12.00 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी बैरियर के पास खान निरीक्षक व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उप खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच किया जा रहा था कि जांच के दौरान प सं0 यूपी 64 CT 0983 जिसपर 21 घन0मी0 गिट्टी लदी हुई थी। वाहन का परिवहन प्रपत्र चेक किया गया तो ज्ञात हुआ कि वाहन चालक द्वारा वाहन संख्या यूपी 64 CT 0983 कुट रचित नम्बर प्लेट लगाकार उप खनिज का परिवहन किया जा रहा था । मौके से कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर परिवहन कर रहे चालक रमेश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी भभाईच थाना चोपन जनपद को पुलिस टीम द्वारा मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-23/2025 धारा303(2), 317(2), 61(2)ख, 336(2), 340(2), 318(4) भारतीय न्याय सहिंता व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली- 2021 व 4/21 खान एवं खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment