सही तरीके से फ्लाई ऐश एवं कोल ट्रांसपोर्टेशन के लिए समीक्षा बैठक ।

By:

On: Thursday, November 28, 2024 2:02 PM

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर में फ्लाई ऐश एवं कोल ट्रांसपोर्टेशन को लेकर जिला अधिकारी सोनभद्र श्री बी.एन.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई विगत मीटिंग की समीक्षा बैठक करने हेतु एनटीपीसी शक्तिनगर के गेस्ट हाउस में एसडीएम दुद्धी श्री निखिल यादव व सीओ पिपरी श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमे उपस्थित अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि विगत एक माह पूर्व मीटिंग में सर्वसम्मती से लिए गए निर्णय में कोई उल्लेखनीय प्रगति एनटीपीसी, लैंको , एनसीएल व सड़क विभाग द्वारा नहीं की गई है।


केवल ऑडी मोड़ से लेकर शक्ति नगर तक सड़क के किनारे साफ सफाई के कार्य में कुछ सुधार हुआ है तथा राज्य सड़क निर्माण विभाग द्वारा कुछ जगहों पर यातायात चिन्ह लगाए गए हैं।
साथ ही सभी कंपनियां केवल उन्हें वाहनों पर माल लोड कर रही हैं जो नियम अनुसार सभी कागजातों से सही हैं ।
अधिकारियों द्वारा यह पुनः निर्देशित किया गया की एनटीपीसी शक्तिनगर व विंध्यनगर से निकलने वाली राखड़ से लोड गाड़ियों के तौल हेतु तौल कांटा सही कराकर तौल पर्ची के साथ ही फ्लाई ऐश की गाड़ियां निकले।


अधिकारियों द्वारा उपस्थित ट्रांसपोर्टर एवं सभी कंपनियों के डिस्पैच ऑफिसर, डीजीएम फ्लाई ऐस आदि से यह अनुरोध किया गया कि लोडिंग पॉइंट पर आए हुए सभी ड्राइवर को यातायात नियमों से जागरुक एवं संवेदनशील करें उन्हें बताएं कि हाथी नाला से अनपरा तक के मार्ग में ओवरटेक ना करें, लोडेड गाड़ी को निकालने हेतु पास दे व प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment