सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर-सोनभद्र शुक्रवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा म्योरपुर हवाई पट्टी विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विस्तारीकरण में आने वाली समस्याओं से अवगत होते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तारीकरण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया।म्योरपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की जद में आये एक काश्त की भूमि पर काश्तकार जौहर हुसैन द्वारा स्टे आर्डर ले आने के बाद से ही विस्तारीकरण कार्य रुका हुआ है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उक्त काश्तकार से मिलकर उसकी समस्याओ को सुना तथा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।इसके उपरांत जिलाधिकारी बीएन सिंह खन्ता पिकनिक स्पॉट पंहुचे और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को देखा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, एसडीएम दुद्दी निखिल यादव,डीएफओ रेनुकूट भानेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़,खण्ड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह,रेंजर जब्बार सिंह,एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह सहित,राजस्व विभाग,वन विभाग एवं पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।

