जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह का अयोध्या स्थांतरण के बाद कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में दी गयी भावभीनी विदाई।

By:

On: Monday, July 15, 2024 1:36 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।

जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह को आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद सोनभद्र से जनपद अयोध्या में जिलाधिकारी के रूप में स्थानान्तरण होेने पर भाव भीनी विदाई दी गयी।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है। जो अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। जनपद-सोनभद्र में मेरे आखिरी दिन को इतना यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद और जनपद सोनभद्र में आने के दिन से आप सभी ने जो मेरा सहयोग किया है, यह कड़ी हमारे लिए यादगार रहेगी।


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह नेे सोनभद्र जिले में 2 वर्ष 03 महीने की बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर अयोध्या में जिलाधिकारी के पद पर जा रहे हैं। सोनभद्र के अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी से काफी कुछ चीजें सरकारी सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए सीखा है और जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री सुभाष चन्द्र यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रमोद कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री सुरेश राय, जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, परियोजना निदेशक श्री आर0एस0 मौर्या, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी श्री सुधांशु शेखर, जिला कृषि अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल ,श्री शेषमणि दुबे सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये और विदाई समारोह में जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए आगामी दिनों में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर के रूप में पदासीन होने की कामना करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।  

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment