प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी 7 को – डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव

---Advertisement---

सोनभद्र। प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी 7 जुलाई रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित द लोटस बैंक्वेट सभागार में सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा । आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन शाखा सोनभद्र के अध्यक्ष डा. कुसुमाकर श्रीवास्तव व सचिव डा. सी बी डी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि-” उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज मंत्री संजीव सिंह गोंड, अध्यक्ष आई० एच० डब्लू० ओ० के राष्ट्रीय अध्यक्ष,नि० सदस्य उत्तर प्रदेश होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड के डा. जे एन सिंह, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य राम सकल, भारतीय इलेक्ट्रानिक लिमिटेड रक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के निदेशक शिवनाथ यादव, सदर विधायक भूपेश चौबे , सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डा. मनोरंजन पाल होंगे ।
सेमिनार का विषय-फार हेल्दी लिविंग लाइफ, ए फेथ फुल च्वाइस रखा गया है। संगोष्ठी के माध्यम से होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली में हुए नूतन प्रयोगों, शोध से चिकित्सकों को परिचित कराया जाएगा। संगोष्ठी में जनपद सहित देश भर के प्रख्यात होम्योपैथ चिकित्सक भाग लेंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment