“पांच साल के लिए ,टिकाऊ शासन आएगा”

By:

On: Sunday, May 26, 2024 12:44 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:गीत कस्तूरी साहित्यिक संस्थान सोनभद्र द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के उपलक्ष में तेज नगर स्थित “गीत गंगा “भवन में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। संस्था की अध्यक्ष डॉ रचना तिवारी जी जनपद सोनभद्र मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं । मां वाणी की वंदना के साथ उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से प्रत्येक मतदाता को घर से निकलकर वोट देने की अपील की इस संदर्भ में उन्होंने पढ़ा “एक वोट देना है बाबू एक वोट देना है भैया ,एक वोट देना है बहना एक वोट देना है मइया, एक-एक वोट तुम्हारा नैया पार लगाएगा ,पांच साल के लिए टिकाउ शासन आएगा ।सोन साहित्य संगम के संस्थापक राकेश शरण मिश्र ने नीला पीला झंडा लेकर

फिर नेता जी आये हैं

लक लक कुर्ता और पैजामा

मुह में पान दबाए हैं पढ़कर माहौल मज़ेदार कर दिया। शिक्षक अरुण तिवारी ने पीढ़ियों के चिरन्तन गमन के लिए,

नव्यता के सफलतम सृजन के लिए,

सच की ख़ातिर हजारों मिटे हैं यहाँ,

तू भी उस राह चल जागरण के लिए ,पढ़कर एक जनजागरण का भाव पैदा किया ।युवा स्वर प्रभात सिंह चंदेल ने दिखे तो समझना कि सूरज उगा है,कहानी सियासत की सबसे जुदा है,लिखे रेत पर जो मुकद्दर सभी का,नेता न समझो वो मानो खुदा है पढ़ा।साहित्यकार अमरनाथ अजेय ने व्योम तट पर इंद्रधनुषी स्वर्ण रेखा खींचकर,मेघ के टुकड़े तरासे धूप के अक्षर पढ़ा। मेघ विजयगढ़ी ने बुद्धि अपनी आज इतनी है सयानी हो गई

कि आदमी होना पुरानी सी कहानी हो गई

शान शोहरत दम्भ और पाखण्ड के कचरे तले

आदमी भी है कहें तो बेइमानी हो गई पढ़ा । अंत मे डॉ रचना तिवारी ने सोशल मीडिया पर सोनभद्र में मतदान के प्रति जन जागरण पैदा करने का आग्रह कवियों से किया तथा आभार व्यक्त किया ।गोष्ठी में प्रिंस पाठक अमरनाथ सिंह,दिनेश तिवारी,कृष्णा शुक्ला, पवन मिश्रा, संतोष पांडे, दिलीप शुक्ला उपस्थित रहे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment