रेणुकूट /सोनभद्र।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 कोसा कुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में जीआरपी रेणुकूट द्वारा लिंक एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान 36 लाख रुपया पकड़ा गया।
जीआरपी रेणुकूट द्वारा इस मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दिया गया ।
जीआरपी के रविन्द्र कुमार, अमित कुमार के द्वारा चेकिंग के दौरान बैढन के स्वर्ण व्यवसायी के बैग से 2 बंडल मे 36 लाख पकड़ा ।

जीआरपी रेनुकूट के चौकी प्रभारी श्री संतोष ओझा ने क्राइम जासूस को बताया कि इनकम टैक्स की टीम आ रही है जो इसकी जांच करेगी । पकड़े गए पैसे के लिए स्वर्ण व्यवसाय को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है अगर वह दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं तो उनका पैसा रिलीज हो जाएगा नहीं तो नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

