(रवि सिंह ,क्राइम जासूस)
दुद्धी/ सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के वन रेंज बघाडु क्षेत्र के गुलाल झरिया गाँव का मामला। जहाँ रविवार की अल सुबह लगभग 6:00 कर्री गांँव की तरफ भटककर आया था हिरण। जिसे गाँव के कुत्तों ने देख दौड़कर थका दिया ,जिससे हिरण गुलाल झरिया निवासी शिव बालक के खेत में गिर पड़ा और मौत हो गई । वहीं आसपास के ग्रामीणों ने जब देखा कि कुत्ते हिरण को झेल रहे तो बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी के लिए जंगल से टक्कर गांव में आए हिरण ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के बीट प्रभारी सतनारायण को दी, सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरण को कब्जे में ले लिया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।

डीएफओ रेणुकूट श्री स्वतंत्र कुमार द्वारा क्राइम जासूस से बात करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि में यह हिरण कुत्तों के झुंड का शिकार लग रहा है उन्होंने बताया कि हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है उसके बाद स्पष्ट हो जाएगा इसकी मौत कैसे हुई ।

