रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
आज दिनांक 30-04-2024 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महिला संवर्ग की जिलाध्यक्ष साधना सारंग महामंत्री शशिबाला सिंह एवं शीतल दहलान ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत समस्याग्रस्त शिक्षिकाओं को चुनाव ड्यूटी से अवमुक्त करने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय जाकर मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरव गंगवार से भेंटवार्ता कीं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महिला संवर्ग की पदाधिकारीयों ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि निर्वाचन कार्य में लगाई गए महिला कार्मिक जो समस्या ग्रस्त है, चुनाव संपन्न कराने में सक्षम नहीं है उनकी परिस्थितियों को संज्ञान में लेकर जाँच करते हुए चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा।

