जनपद सोनभद्र में 24 हज यात्रियों का कराया गया टिकाकरण एवं प्रशिक्षण।

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
आज 30 अप्रैल,2024 को 2024 हज पर जा रहे हाजियों को इस्लामिया इंटर कालेज ओबरा सोनभद्र में टीकाकरण एवं प्रशिक्षण का कार्य करया गया।

         इस दौरान कुल 24 हाजी एवं हज्जिन का टीकाकरण डाक्टर की टीम द्वारा हज कमेटी आफ इंडिया के दिशा निर्देश के क्रम में किया गया। साथ ही अबु तलहा ,मो0आरिफ द्वारा हज यात्रा के सम्बन्ध में की जाने वाली तैयारी एवं सावधानी तथा हज के नियमों से अवगत कराया गया। उक्त अवसर पर जनाब अमानुल्लाह सदस्य हज कमेटी आफ उत्तरप्रदेश, समन्वयक जनाब अशफाक हज कमेटी आफ उत्तरप्रदेश तथा जनाब नज्म प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

अनुभवी हाजियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए तथा उक्त अवसर पर उपस्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र श्री सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा सभी हज यात्रियों को हज यात्रा की शुभकामनाएं दी गयी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment