(सेराजुल हुदा,क्राइम जासूस)
दुद्धी /सोनभद्र।
स्थानीय कस्बा दुद्धी स्थित टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान पर 1मई को लोकसभा एवं विधानसभा 403 उप चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन की आम सभा का आयोजन किया गया है । इस संबंध मे इंडिया गठबंधन के संयोजक प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने बताया कि इंडिया गठबंधन की आम सभा की बैठक टाउन क्लब मैदान पर एक मई को आयोजित की गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के रणनीति पर विचार किया जाएगा। आम सभा मे सपा, कांग्रेस , भाकपा माले, आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता, नेता व अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। इंडिया गठबंधन के संयोजक प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने सभी लोगों से आम सभा को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या मे सभास्थल पर पहुँच की अपील किया है |

