पिपरी/सोनभद्र।
पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद पटेल ने यहाँ आए मरीजों का इलाज किया और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान किया पिपरी और रेनूकूट के लोगों ने इसका लाभ लिया।
शिविर में डॉ आनंद पटेल ने बताया कि गर्मी का मौसम आ गया है इसलिए लू से बचने के लिए इस समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी, दिन भर पानी पीते रहना होगा और पेट को कभी भी खाली ना होने दे इसका भी ध्यान देना होगा। घर से निकलते समय सिर ढक कर ही निकले और पूरी बांह के कपड़े पहनकर बाहर निकले। निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन प्रत्येक रविवार को आश्रम परिसर में किया जाता है शिविर में नगर व आसपास के क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग भी इसका फायदा उठाते हैं।
आश्रम संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन प्रत्येक रविवार को आश्रम परिसर में किया जाता है जहा क्षेत्रीय जनता का ख्याल रखा जाता है ।

