सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(हाजी सलीम हुसैन, क्राइम जासूस)
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि हज-2024 के लिए सभी 24 हज यात्रियों को प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने हेतु अधोहस्ताक्षरी स्तर पर इस्लामियां इण्टर कालेज, वी0आई0पी0 रोड, जामा मस्जिद, ओबरा, सोनभद्र का चयन किया गया है।
हज यात्रियों हेतु हज यात्रा पर जाने से पूर्व एक दिवसीय प्रशिक्षण/टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारित तिथि दिनांक- 30 अप्रैल, 2024, दिन-मंगलवार को प्रातः 09ः00 बजे से आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा ने सभी हज यात्रीयो से निर्धारित स्थान पर समय पर उपस्थित होते हुए प्रशिक्षण/टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए कहा है ताकि निर्धारित समय से सभी हज यात्रियों का टीकाकरण एवं उनको प्रशिक्षण दिया जा सके।

