रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 के सभासद दिनेश गुप्ता पुर रेणुकूट में चर्चा का विषय बने हुए हैं आखिर बने भी क्यों ना बात ही कुछ ऐसी है ।दिनेश गुप्ता पूरे वार्ड नंबर 8 को अपना परिवार मानकर चलते हैं उनके द्वारा इस वार्ड में निवास कर रहे मुस्लिम परिवारों को आगामी इस ईद के मौके पर सभी के घरों में लेडिस सूट भेजवाया गया।

आपको बताते चले की मुस्लिम समाज का पावन महीना रमजान चल रहा है और ईद बहुत ही करीब है इसके दृष्टिगत उनके द्वारा अपने वार्ड में रह रहेंं सभी मुस्लिम परिवारों के यहाँँ लगभग 150 महिलाओं के लिए तोहफा के तौर पर सूट भेट किया गया। आपको बता दे कि इस तरह का उपहार उनकी तरफ से पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी हिंदू धर्म के जूतियां त्यौहार में उनके द्वारा अपने वार्ड में लगभग 210 महिलाओं को साड़ी उपहार के तौर पर भेट किया गया था । अमूमन देखा जाता है कि अगर कोई इस तरह का कार्यक्रम करता है तो इसका खूब प्रचार प्रसार करता है वही दिनेश गुप्ता द्वारा इस तरह का उपहार बांटने में किसी प्रकार का फोटो नही लिया जाता है और ना ही प्रचार प्रसार किया जाता है ।
यहां तक कि हमें भी यह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लोगों के द्वारा ही इस बात की जानकारी मिली। सर्व धर्म सम्मान के नीति पर चलने वाले इस तरह के व्यक्ति जब तक धरातल पर मौजूद रहेंगे आपसी भाईचारा बना रहेगा ।

