रेणुकूट जामा मस्जिद में 27वी की रात में तरावीह मुकम्मल।

By:

On: Sunday, April 7, 2024 2:50 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट जामा मस्जिद में 6 अप्रैल उर्दू कैलेंडर के हिसाब से 27वीं तारीख के शाम को तरावीह की नमाज के माध्यम से पूरी रमजान अदा की जाने वाली तरावीह नमाज़ मुकम्मल हुई यानी खत्म तरावीह हुई , इसके बाद रोज़ा के बचे हुए दिनों में सूरे तरावीह की नमाज अदा की जाएगी । आपको बताते चलें कि इस्लाम धर्म मे पाँच वक्त पढ़ी जाने वाली नमाज के अलावा रमजान में 20 रकात नमाज पढ़ी जाती है उसे तरावीह की नमाज कहा जाता है।


रेनुकूट के लोग रेनुकूट जामा मस्जिद में पेशिमाम हाफिज रियाजुद्दीन के पिछले 26 सालों से तरावीह की नमाज़ पढ़ते आ रहे हैं और इन्ही के पीछे 11 मार्च से 6 अप्रैल यानी इन 27 दिनों में सभी ने तरावीह नमाज़ के माध्यम से क़ुरान मुकम्मल सूना । उसके उपरांत मौजूद लोगों ने मस्जिद के हाफिज राजदीन को माला पहनकर उनका इस्तकबाल किया और फातिया कराकर मिठाईया बाटी ।
इस अवसर पर मस्जिद कमिटी के चेयरमैन लियाकत अली खान मस्जिद कमेटी के पूर्व चयन अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष हाजी फकीर अली मस्जिद कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी पीर मोहम्मद, हाजी आलम, शमसुद्दीन अंसारी, शहजाद मंसूरी,
सद्दाम अत्तारी, हाफिज क्यामुद्दीन , हाफिज मजहर हुसैन , हाफिज मुबारक,फिरोज अंसारी ,वकील भाई आदि लोग शामिल दीखे ।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment