रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट खाड़पाथर में विवाहिता प्रिंयका मौर्य उम्र करीब 27 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतिका के भाई तेज प्रताप मौर्य पुत्र श्री राम भजन सिंह निवासी गनेशपुर थाना चकिया -जिला चन्दौली ने अपने दिए तहरीर में लिखा कि मेरे बड़ी बहन प्रिंयका मौर्य उम्र करीब 27 वर्ष की शादी दिनांक 05/05/2017 को हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार अनील कुमार मौर्य पुत्र सियाराम मौर्य निवासी ग्राम चन्दासी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली के साथ हुई थी । मेरी बहन इस समय खाड़पाथर गाँव मे किराये के मकान मे अपने पति अनिल मौर्य के साथ रहती थी। मेरी बहन को एक 3 वर्ष का पुत्र जिसका नाम युनिक है। श्री तेज प्रताप मौर्य ने अपनी प्रथमिकी जो दर्ज कार्य उसमे यह भी लिखा की करीब एक वर्ष पूर्व हम लोगों को जानकारी मिली कि मेरे बहनोई अनिल कुमार मौर्य का पहले से ही रेनुकूट में किसी दूसरी महिला से अवैध नाजायज सम्बन्ध था
जिससे उसके दो बच्चे भी है इसी बात को लेकर मेरे बहन और बहनोई में विवाद होता रहता था तथा हमेशा दहेज की मांग करते हुए मारपीट व प्रताडित करते थे जिससे परेशान होकर मेरी बहन प्रियंका ने दिनांक 20/02/2024 को रात्रि मे 10.00 बजे फसी लगा ली जिसकी सूचना रात्रि करीब 01.30 बजे अनिल मौर्य ने फोन करके मेरे पिता श्री राम भजन सिंह को दी। मिली तहरीर पर पुलिस ने 498ए दहेज उत्पीड़न व 304 बी के के तहत मामला दर्ज कर लिया । घटना स्थल पर फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य को खघाला।


