सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(हाजी सलीम,क्राइम जासूस)
लगातार मिल रहे शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक श्री यशवीर सिंह ने थाना पिपरी पर नियुक्त मुख्य आरक्षी उपेन्द्र यादव तथा थाना शाहगंज पर नियुक्त मुख्य आरक्षी पिन्टू सिंह व आरक्षी दिनेश सिंह को ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत के दृष्टिगत दिनांक-26.01.2024 को निलम्बित कर दिया ।


