रेनुकूट/सोनभद्र।
जल्द लगेगा रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बने मकान पर हाउस टैक्स , जी हां आपने सही सुना जनपद सोनभद्र रेणुकूट नगर पंचायत में सर्वे का काम चल रहा है । जिसमे अभी रोड मैपिंग हो रहा है।
जिसके बाद होगा सर्वे जिसके आधार पर बने मकानों को हाउस नंबर अलॉट किया जाएगा एवं हाउस टैक्स लिया जाएगा आज 25 जनवरी को वार्डों में रोड़ मैपिंग करते हुए लोग मिले उनके द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रास्ता , बिजली की लाइट ,ट्रांसफार्मर , पानी पॉइंट मकान आदि जानकारियों की एंट्री हो रही है , नगर पंचायत के अंदर जो भी मकान है यह सब मैप पर फीड किया फीड किया जाएगा तत्पश्चात मकान नंबर अलॉट होने की प्रक्रिया होगी और फिर मकान टैक्स लगेगा ।

