पिपरी/सोनभद्र।
विद्युत सप्लाई 3 घण्टे रहेगी बाधित , जी हा कल दिनांक 25.01.2024 को जल विद्युत गृह पिपरी में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नई 33 के0वी0 बे को उजीकृत करने का कार्य किया जाना है।
जिसके क्रम में विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक प्रभावित रहेगा। जल विद्युत गृह पिपरी से पोषित होने वाले 33/11 के0वी0 नई दुद्धी, नधिरा, नई पिपरी एवं कनहर उपकेन्द्रों से संबन्धित सभी क्षेत्र के विद्युत आपुर्ति प्रभावित रहेगें। इन सब स्टेशनों में रेनुकूट,मूर्धवा, आश्रम मोड़, म्योरपूर , बभनी ,चपकी, बीजपुर,अमवार,विंढमगंज,कोन, दुद्धी,आदि स्थान शामिल है। इस बिजली कटौती को देखते हुए सभी बिजली उपभोक्ता अपने स्तर से जलापूर्ति एवम अन्य बिजली कार्य पूर्व में कर लें ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित समय में असुविधा न हो। सब सही रहा तो बिजली आपूर्ति 3 बजे चालू हो जाएगी।

