पिपरी/सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25.08.2023 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा धोबिया टंकी रेलवे लाइन के पास से 1 अभियुक्त शकील खान पुत्र समीम खान निवासी वार्ड नं0- 7 धोबिया टंकी रेनुकूट , थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 40 वर्ष के कब्जे से 1 किलो 550 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

