बभनी /सोनभद्र।
( हाजी सलीम – उपसंपादक “क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के विकास खण्ड म्योरपुर अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय नधिरा में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। तिरंगा पूरे दिन विद्यालय पर उल्टा लहराता रहा। स्कूल के किसी भी शिक्षक का ध्यान उधर नही गया । उल्टे फहरते तिरंगे का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की माँग की है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र नवीन पाठक ने क्राइम जासूस से बात करते हुए बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर द्वारा विद्यालय के प्रभारी दिलीप राय को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण माँगा गया है ।
वही लोगों का कहना है कि यह गलती एक कि नही मानी जानी चाहिए बल्कि वहाँ पर मौजूद सभी शिक्षक की गलती मानी जानी चाहिए क्योंकि शिक्षक वर्ग प्रबुद्ध वर्ग माना जाता है उनसे इस तरह की गलती की उम्मीद नही की जा सकती अगर शिक्षक वर्ग इस तरह का करेंगे तो गाँव के आम लोग क्या करेंगे।
अब कल सबकी नज़र इस बात पर बानी रहेगी की विद्यालय के प्रभारी दिलीप राय अपने स्पष्टीकरण में देश के अभिमान तिरंगा को उल्टा फहराने के सम्बंध में क्या बताते है।

