रेनुकूट/सोनभद्र।
आजादी का अमृत महोत्सव के समारोह के अन्तर्गत सम्पूर्ण देश में उत्साह पूर्वक आयोजित किये जा रहे ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के क्रम में
आज दिनांक 09 अगस्त 2023 को रेणुकूट नगर पंचायत द्वारा कंपोजिट विद्यालय मैं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान का आगाज करते हुए विद्यालय में मजूद नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी श्री ललन प्रसाद यादव द्वारा वहाँ पर मौजूद नगर पंचयात अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह, अपना दल की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रीति सिंह, कंपोजिट विद्यालय की प्रिंसिपल मीरा देवी,नगर पंचयात के सदस्यों, स्कूल के अध्यापकों ,स्कूल के बच्चों को अमृत काल के “पंचप्रण”- विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानें, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता, एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने एवं नागरिकों की कर्तव्य की भावना की शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गानों पर अपनी प्रस्तुति दी।


