स्कूली बच्चो का शतरंज प्रतियोगिता में दिखा उतसाह ।

By:

On: Thursday, July 20, 2023 8:06 AM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मनोरंजनालय में स्थित चैस रूम में इंटर स्कूल चैस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस चैस प्रतियोगिता में निर्मल कान्वेंट,आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, मोंटेसरी स्कूल, हिंडालको प्राइमरी यूनिट 2 और हिंडल्को प्राइमरी यूनिट 3, केशरी देवी स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में लड़कों की 5 कैटेगरी बनाई गई जिसमें अंडर 9, अंडर 11 ,अंडर 13 ,अंडर 16 व सीनियर ग्रुप में कुल 93 लड़को ने हिस्सा लिया ।

     वही लड़कियों की दो कैटेगरी अंडर 11 और अंडर 13 बनाई गई , जिसमें कुल 14 लड़कियों ने हिस्सा लिया। हिंडालको मनोरंजनालय के श्री वेद प्रकाश ,श्री प्रमोद तिवारी,श्री सर्वेश यादव व चैस कोच आदित्य कुमार गुप्ता के देख रेख में 19 जुलाई को शाम लगभग 4 बजे इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।यह यह प्रतियोगिता 19 तारीख से प्रारंभ होकर प्रतिदिन मैच होते हुए 24 जुलाई यानी सोमवार को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment