प्राइवेट बस संचालन समिति की बैठक रेनुकूट में सम्पन्न।

By:

On: Sunday, July 16, 2023 2:16 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।

(राजू खान, क्राइम जासूस)
मुर्धवा टू बीजपुर व कोन टू बीजपुर प्राइवेट मोटर संचालन समिति की बैठक आज दिनांक 16/07/2023 को मनसाचित्र मंदिर के स्थान पर बनी नई बिल्डिंग में अनिल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई |

जिसमे प्राइवेट बस के स्वामियों ने हिस्सा लिया । जिसमे यह तय किया गया कि कोई भी बस बिना परमिट के नही चलेगी, जिस बस का परमिट जब तक का है तभी तक चलेगी। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि जो भी वाहन इस रूट पर अवैध तरीके से चल रहे है या अन्य प्रदेशों से अवैध तरीके से सवारी लेकर आरहे है उन पर कार्यवाई के लिए संबंधित विभाग को बोला जाएगा तक परमिट ले कर चल रहे वाहन को नुकसान का सामना न करना पड़े। सवारियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए इस बैठक में बोला गया।

        इस बैठक में लालता प्रसाद जायसवाल, सुभाष चंद्र सिंह , बालेश्वर सिंह ,ध्रुव कुमार सिंह ,विशाल सिंह, राजू खान, प्रमोद मिस्त्री, छोटू कुशवाहा, संदीप पांडेय एवम् अन्य वाहन स्वामी मौजूद दिखे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment