(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
दुद्धी/सोनभद्र।
दुद्धी स्थानीय कस्बे में नियमित पैदल गश्त शुरू हो हो गयी है ,नवागत प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी ने इसे नियमित ड्यूटी में शामिल कर लिया है और शाम 7 बजते ही दो दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ चक्रमण शुरू कर दिया है ,अपराधियो पर नकेल कसने के लिए तैयार कोतवाल के तेवर देख अपराधी व अवांछित तत्व भूमिगत हो गए हैं|
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक श्री रघुवंशी ने अतिक्रमणकारियों को चेताते हुए कहा कि हाइवे लाइन के ऊपर अतिक्रमण को हटा लें नही हो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहे ,उन्होंने समूचे क़स्बा का भ्रमण कर नगर वासियों को भय मुक्त माहौल दिया ,क़स्बे वासी अब गुड पुलिसिंग महसूस करने लगे है |

