रेनुकूट /सोनभद्र।
(मोहम्मद शाहेनूर हसन- 9415376245)
भारत की सबसे कठिन परीक्षा आई० आई० टी० एडवान्स में निर्मला कानवेण्ट के दो छात्र इस वर्ष चयनित हुए है। इस सफलता ने इस स्कूल तथा सोनभद्र का गौरव बढ़ाया है।

स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर एलिना ने बताया कि इस वर्ष हमारे स्कूल के दो छात्र आयुष पटेल तथा गौरव कुशवाहा ने आई० आई० टी० की कठिन परीक्षा में सफलता पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस सफलता के लिए प्रधानाचार्या सिस्टर एलिना ने छात्रों तथा विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दिया है तथा आगे और भी छात्र चयनित हो इसके लिए विद्यालय मे प्लान तैयार किया गया है। चयनित छात्रों ने बताया कि हमारी सफलता का श्रेय हमारे अध्यापकों के सहयोग से ही सम्भव हो पाया है।

