चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता।शराब तस्कर हुए गिरफ्तार।

By:

On: Friday, May 26, 2023 10:02 AM

---Advertisement---

चोपन /सोनभद।

(अशोक मद्देशिया,क्राइम जासूस)
चोपन पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के दो आरोपियों को एक पिकअप से 25 पेटी व 05 बोरे में कुल 329.04 लीटर 1828 पाउच नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि चोपन थाना क्षेत्र के सौनिक ढाबा सलखन पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकप घुर्मा से होकर बिहार के लिए तस्करी करने शराब की खेप जा रही है। सुबह 07.40 बजे के लगभग पुलिस की घेराबंदी में वो फस गए और गिरफ्तार कर लिया गया।

          वही अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जब घुर्मा की तरफ से आ रही पिकअप को सौनिक ढाबा सलखन के पास पुलिस ने घेराबंदी की तो दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर 

1. अवधेश साह पुत्र रामबाबू साह निवासी सराय अकबर मलाही थाना सराय वैशाली, बिहार उम्र 42 वर्ष

2. गोलू पुत्र राजेश साव निवासी सिमली नवाबगंज थाना माल सलामी, पटना बिहार उम्र 20 वर्ष हाल मुकाम मीना बाजार (बकटिया टोला थाना आलमगंज पटना, बिहार ।को गिरफ्तार कर  विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया व एक फरार अभियुक्त राजीव यादव उर्फ राजीव राय पुत्र अज्ञात निवासी तेरसिया दियर थाना गंगा ब्रिज, वैशाली बिहार उम्र करीब 30 वर्ष की तलाश जारी है।

पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि, हम लोग बिहार प्रान्त के रहने वाले है बिहार प्रान्त में शराब का निर्माण परिवहन व विक्री बन्द होने के कारण हम लोग सोनभद्र से कम दाम में थोक में अवैध शराब खरीदते है तथा बिहार राज्य में ले जाकर अधिक दाम में बेचकर मुनाफा आपस में बाट लेते हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले है। जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment