रेणुकूट/सोनभद्र ।
उत्तरप्रदेश में हुए निकाय चुनाव के विजय प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण की तारीख आने के उपरांत रेणुकूट नगर पंचायत के नवागत चेयरमैन श्रीमती ममता सिंह व सभी वार्डो के विजयी सभासदों का शपथ ग्रहण 27 मई 2023 को रेणुकूट गांधी मैदान में उप जिलाधिकारी श्री श्याम प्रताप सिंह के द्वारा दिलाया जाएगा।
रेणुकूट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्री लल्लन यादव ने क्राइम जासूस से बात करके हुए बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम 27 मई को सुबह 11:00 बजे गाँधी मैदान रेणुकूट में रखा गया है।
जिसमें नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।


