उत्तरप्रदेश हज सेवा समित द्वारा आगामी हज यात्रा 2023 के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में लगाए गए हाजियों के लिए प्रशिक्षण व वैक्सीनेशन शिविर।

By:

On: Thursday, May 18, 2023 7:58 AM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(हाजी सलीम ,क्राइम जासूस)
हज यात्रा 2023 की तैयारियां अपने आखिरी चरण में है। 21 मई 2023 से हजयात्रियों की हज यात्रा के लिए उड़ाने सऊदी अरब मक्का मदीना के लिए शुरू हो जाएगी। हज कमेटी द्वारा हाजियों का परीक्षण देने के लिए आज कैंप लगाया गया। जिसमें वैक्सीनेशन से लेकर जरूरी सामान जो हाजी अपने साथ ले जा सकते हैं उनके बारे में हाजियों को बताया गया । आपको बताते चले कि हज यात्रा की फ्लाईट इस बार किन्ही कारणों से वाराणसी से कैंसिल कर के लखनऊ चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से फ्लाइट होगी।

आपको बताते चलें कि पूर्वांचल के इन 16 जिले जिसमे सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर भदोई,, प्रतापगढ़ गोरखपुर, प्रयागराज , देवरिया, बलिया आजमगढ़, चंदौली आदि जिले सामिल हैं  की हज यात्रियों की हज यात्रा 8 जून से शुरू होने वाली है।
आज 18 मई 2023 को हज कमेटी द्वारा हाजियों हो रहे हज यात्री हज यात्रा की शुरुआत के दृष्टिगत हज यात्रियों के व्यक्ति नेशन एवं हद से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए विभिन्न जनपदों में हज यात्री प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में भी हज यात्री प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि हाजी अमानुल्लाह अंसारी ऐडवोकेट -सदस्य स्टेट हज कमेटी उत्तर प्रदेश ,हाजी अब्दुल रहमान,हाजी अरमान ट्रेनर उत्तर प्रदेश हज सेवा ,विशिष्ट अतिथि हाजी सलीम हुसैन की मौजूदगी रही।इस वर्ष जनपद सोनभद्र से 38 हाजी व पूर्वांचल के 16 जिलों से लगभग2600 हाजी हज यात्रा पर जाने वाले है।

उत्तर प्रदेश हज सेवा समित द्वारा जनपद सोनभद्र में लगाए गए शिविर में हाजियों को हज के सफर पर आम तौर पर काम में आने वाले समान के बारे में बताया जिसमे 1. 2 सैट तौलिया वाला एहराम (चार चादरे)

 

2). 5-6 जोड़ी कपड़े वहाँ की सख्त गर्मी के लिहाज से सूती कपड़े ही रखें।

3) 2-3 जोड़ी चप्पल दो पट्टी वाली (मजबूत तथा उनको फ्री करने के लिए कुछ दिन उनको अभी घर पर इस्तेमाल
जरूर कर लें)
4.) भागने के लिए काम में आने वाले जूते Sport Shoes 5) नज़र व धूप का चश्मा (2 सेट ) तथा मोज़े।

6) एहराम की बेल्ट, हर बैग के लिए छोटे लोक्स, की रिंग,

7) टोपियां, रुमाल, मास्क का पैकेट, Inner wears,
8 ) बिस्किट पापे,नमकीन मिक्सचर, 20-22 दिन खाने के लिहाज से थोडा आटा, चावल, दालें, सूखा दूध, चीनी,
सूखा मेवा।

9) पर्दे के लिए 2 चादरें, 10-12 मीटर रस्सी, चुटकियां
10) एक छुरी, कैंची, स्टेपलर, शेविंग मशीन और ब्लेड्स, चिमटा, नेल कटर, सूई धागा (लगेज बैग में यानी बड़े बैग मे रखें हैंड बैग में नहीं)

11) 2-3 प्लेट्स, ग्लास, एक छोटा भगोना, प्रेशर कुकर, चाय दूध के लिए इलेक्टिक केटल, 2-4 चम्मच, एक सालन का बड़ा चम्मच, एक दस्तरखान।
12) खाना पकाने के मसाले, नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया लेकर जाएं (मगर घी तेल नहीं ले जा सकते)।

13) नहाने, बर्तन और कपड़े धोने के लिए साबुन, सर्फ, जूना और शैंपू
14.) नाखून कटर, कंगा, बलों के लिए छोटी तेल की शीशी, इतर, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश।

15) जाए नमाज़, मिस्वाक तस्बीह (100 दाने वाली) तवाफ की तस्बीह (7 दाने वाली) दुआओं की किताब और छोटा कुरान।

16) सारे कागज़ात की फोटो कॉपी हर बैग में 1-1 सेट सभी हाजियों का (यानी हर बैग में आपके भी और आपके सभी साथियों के) और 1 सैट घर में रखकर जाएं तथा मोबाइल में फोटो भी खींच लें।
17) मोबाइल फोन, इंडियन सिम, साथ ले जाने वाले मोबाइल फोन में भारत के नम्बर पर ही IMO एप्प चालू करलें, सिम डालने वाली पिन, चार्जर, एक्सटेंशन कोर्ड, पावर बैंक।
18) टिश्यू पेपर, लेडीज पैड्स, हैयर रिमूवल क्रीम, आधा किलो, एक किलो या दो किलो साइज़ की कुछ खाली पलास्टिक की थैलियां और कुछ डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट्स चम्मच।
19) हज के पांच दिनों के लिए फोल्डिंग चटाई, कमरे से हरम शरीफ जाने के लिए और मिना श, अराफात के लिए
कपड़े का पिट्ठू बैग और ग्रुप की निशानी के लिए एक फोलडिंग स्टिक या बैगके साइज़ का डंडा और फ्लेक्स कार्ड या कोई निशानी।
20) कुछ दिन खराब न होने वाले ड्राई फ्रूटस जैसे काजू, किश्मिश, बादाम गिरी, पिस्ता, फल जैसे सेब, अनार वगेरा।

21) वापसी का सामान पैक करने लिए पॉलिथीन का छोटा रोल, रस्सी, टैप, (यह चीजें लगेज बैगों में ही रखें हैंड बैग में न रखें), परमानेंट मार्कर आदि।

22) पैदल चलने की वजह से जांघों में रगड़ व खुजली के लिए क्वाडिड्रम ट्यूब 2-4) मगर यह एहराम की हालत में इस्तेमाल नहीं करने हैं।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment