किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे :-संदीप बंसल।।।। नकली पहचान वालों की जाँँच के लिए है अभियान :- आयुक्त वाणिज्य कर।

By:

On: Wednesday, May 17, 2023 11:13 AM

---Advertisement---
  • लखनऊ/उत्तरप्रदेश।

(हाजी सलीम ,क्राइम जासूस)

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर परिषद द्वारा नकली पहचान वालों की जांच के लिए 16 मई से चलाए जा रहे सर्वे अभियान से जुड़ी आशंकाओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर आयुक्त मिनिस्ट्री एस से मिले।


*संदीप बंसल ने आयुक्त से कहा कि पूर्व में भी इसी प्रकार का एक अभियान चला था जिसमें कतिपय व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत आई थी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर के इस प्रकार के अभियान को रोका गया था पहचान नकली हो तो हमें कोई आपत्ति नहीं परंतु किसी निर्दोष व्यापारी का शोषण उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा इसके बारे में स्पष्ट निर्देश उनकी तरफ से जारी हो जाए हिंदी में और जहां पर भी शिकायत मिल रही हो वहां स्थानीय व्यापार मंडल का सहयोग लिया जाए इसी को इंगित करता हुआ ज्ञापन मिनिस्ट्री एस को सौंपा गया आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी व्यापारी के साथ अपमानजनक व्यवहार नहीं होगा और सिर्फ नकली पहचान वालों की पर ही सर्वे होगा यदि कोई शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी उन्होंने अपने स्टाफ ऑफिसर और इस अभियान के प्रमुख अधिकारी हैं उनके नाम भी व्यापार मंडल को उपलब्ध कराएं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी ने बताया कि आयुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी राजीव बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा के प्रदेश के महामंत्री आकाश गौतम, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment