जीएसटी सम्बंधित फर्जी पंजीकरण के खिलाफ विशेष अखिल भारतीय अभियान।

By:

On: Wednesday, May 17, 2023 10:15 AM

---Advertisement---

सोनभद्र /उत्तरप्रदेश।

(हाजी सलीम,क्राइम जासूस)
सीबीआईसी ने 16 मई 2023 से 15 जुलाई 2023 की अवधि के दौरान विशेष अखिल भारतीय अभियान के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ताकि संदिग्ध एवम नकली GST धारकों का पता लगाया जा सके व आवश्यक सत्यापन किया जा सके और इन नकली बिलर्स को GST इको-सिस्टम से बाहर निकालने और आवश्यक कार्यवाई करते हुए सरकारी राजस्व की रक्षा करते हुए आगे की उपचारात्मक कार्रवाई की जा सके। ।
GST के अधिकारी द्वारा क्राइम जासूस को बताया गया कि
आवश्यक सत्यापन करने के लिए केंद्रीय और राज्य कर प्राधिकरण आपके व्यावसायिक स्थान पर जा सकते हैं।
जब अधिकारी आप के प्रतिष्ठान पर जाए उससे पहले आप
नीचे दिए गए मूल दस्तावेज़ों को अपने व्यावसायिक स्थान पर रखें:-

1) जीएसटी प्रमाणपत्र की प्रति

2) आधार कार्ड
3) पैन कार्ड

4)किराया समझौता

5)नवीनतम बिजली बिल

6)चालू बैंक खाते का चेक रद्द करें

7)खरीद बिल

8) बिक्री बिल

व अपने कार्यस्थल पर साइन बोर्ड लगाएं जिसमें निम्नलिखित जानकारी शामिल होनी चाहिए:-

1) फर्म का नाम
2) पता
3) जीएसटी नंबर

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment