रेनूकूट/सोनभद्र।
रेनूकूट नगर पंचायत की (निर्दलीय) नवागत चेयरमैन श्रीमती ममता सिंह सपथ ग्रहण के पश्चात भाजपा में हो सकती है शामिल । इस तरह की चर्चा भी बाजार में चल रही है।
सूत्रों की माने तो ममता सिंह का भाजपा के संपर्क में है ,जबकि श्रीमती ममता सिंह की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नही की गई है और ना ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।अब देखने वाली बात यह रहेगी कि बीजेपी में जाने की जो अटकलें है उसमें कितनी सच्चाई है। रेनूकूट व जनपद में चल रही इन बातों पर भाजपा के पदाधिकारियों से बात करके क्राइम जासूस जल्द से जल्द इन बातों की पुष्टि करने की कोशिश करेगा।

