आयुक्त विंध्याचल मंडल द्वारा राज्य विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि ग्राम परसौना तहसील घोरावल का निरीक्षण किया गया।

---Advertisement---

घोरावल/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के घोरावल क्षेत्रान्तर्गत   आज सवेरे लगभग 10:30  आयुक्त विंध्याचल मंडल   डॉ. मुथु कुमार स्वामी के द्वारा  अपर जिलाधिकारी श्री सहदेव मिश्रा  सोनभद्र, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री अमित कुमार व तहसीलदार घोरावल के साथ राज्य विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि ग्राम परसोना का निरीक्षण किया।

      इस अवसर पर अपर आयुक्त  अभय पांडे तथा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता भी उपस्थित रहे.आयुक्त ने बताया कि मंडल स्तर पर राज्य विश्वविद्यालय का प्रस्ताव शासन द्वारा माँगा गया है जिसमें मिर्जापुर  में  बरकछा के पास और सोनभद्र में घोरावल तहसील में परसोना गाँ  व में दो स्थान पर  भूमियों का चयन करके शासन को रिपोर्ट भेजी गई है. इसमें कुछ और बिंदुओं पर शासन द्वारा रिपोर्ट की अपेक्षा की गई थी जिसे स्थली निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी इसमें भूमि की अवस्थिति तथा तहसील और मुख्यालय से दूरी, पानी की उपलब्धता , सड़क की स्थिति आदि बिंदुओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसके बाद आयुक्त द्वारा शिवद्वार मंदिर में  दर्शन पूजन किया तथा मंदिर के आसपास और व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अपर जिलाधिकारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया  बताया गया कि सीएसआर मद से शौचालय निर्माणाधीन है इसके अलावा पर्यटन विभाग से भी विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.इसके बाद आगामी नगर पंचायत चुनाव की समीक्षा सभी अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील मुख्यालय पर की गई जिसमें मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा नामांकन कक्ष, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया गया आयुक्त   विंध्याचल ने नगर के अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय को नालियों को साफ सफाई करने तथा चुनाव में सभी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया. क्षेत्राधिकारी कुमार द्वारा फोर्स की उपलब्धता और शांति व्यवस्था के बारे में बताया।

इस अवसर पर आयुक्त मंडल मंडल ने अपर जिलाधिकारी सोनभद्र से आगामी नगर निकाय निर्वाचन के लिए सभी नगर निकायों और नगर पालिका सोनभद्र की तैयारियों की समीक्षा की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment