घोरावल/सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व नेतृत्व में आज दिनांक 04.04.2023 को थाना घोरावल पुलिस प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय के साथ थाना घोरावल पर पंजीकृत *मु0अं0सं0-54/2023 धारा- 364, 302, 201, 34, 120बी भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट* मे वांछित अभियुक्त मो0 इन्द्रिश शाह उर्फ लल्लन पुत्र स्व0 पीर मोहम्मद उर्फ दरगाही, निवासी वार्ड नं0-5 कस्बा घोरावल, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

