बस के धक्के से बाइक पर सवार एक कि मौत दूसरा गम्भीर रुप से घायल।

By:

On: Friday, March 31, 2023 2:03 PM

---Advertisement---

म्योरपुर /सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह, क्राइम जासूस)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल चौराहे के समीप शुक्रवार को मूर्धवा बीजपुर मार्ग पर एक बस के धक्के से बाइक पर सवार विवेक कुमार पुत्र रामानन्द प्रजापति (12) की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दूसरा चन्द्रिका पुत्र अर्जुन (25) निवासी किरबिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

डायल 112 पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल चन्द्रिका को म्योरपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर संजीव विन्द द्वारा प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया गया।उधर किरबिल चौराहे के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।घटना के बाद बस को कुछ दूरी पर खड़ा कर चालक फरार हो गया।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment